मोमबत्ती की रोशनी के सहारे जुआ खेल रहे,छै जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर-अस्पताल के पीछे खुले मैदान में पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे छै जुआरियों को पुलिस ने ग्रिफ्ताऱ कर उनके पास से नगद रकम और ताश पत्ती और मोमबत्ती को जप्त किया है।सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि मिशन हॉस्पिटल के पीछे मैदान में कुछ लोग पैसे की हारजीत का दाव ताश की पत्ती में लगाकर कर जुआ खेल रहे है।इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पुलिस टीम को रवाना कर छापामार कार्रवाई की जहाँ पर मोमबत्ती की रोशनी के सहारे छै लोग जुआ खेलते हुए पाए गए।इन सभी जुआरियों को पुलिस ग्रिफ्ताऱ कर लिया और इनके पास से नगद 51200 रुपये और मोमबत्ती और प्लास्टिक की बोरी बरामद कर जप्त किया गया।

पकड़े गए आरोपी के नाम-
1. शेख चाँद पिता ताज मोहम्मद उम्र 54 साल कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
2 अख्तर खान पिता एल ए खान 45 साल मसँनगज आज़ादनगर
3. मनीष शर्मा पिता हरिशंकर 45 साल स्वर्णजयंती नगर रिंग रोड
4. रवि मिश्रा पिता राजेंद्र 27 साल सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी
5. नरविन्द देवांगन पिता संतशरण 40 साल अशोक नगर सरकंडा
6. हरीश श्रीवास पिता नूतन 22 साल मंगला माता चौरा पास।

सिविल थाना पुलिस ने इसके पहले भी उक्त स्थान में जुआ की कार्रवाई कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button