
जनता के हितों पर सुशासन सरकार सजग….सस्ती लोकप्रियता पाने कोंग्रेसी कर रहे हंगामा–प्रणव शर्मा…..
बिलासपुर–पिछले दिनों बेलतरा विधानसभा के ग्राम नगोई के सुशासन तिहार शिविर में कोंग्रेसियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार को घेरने को लेकर हुए विवाद पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण ने पलटवार कर कांग्रेस पार्टी को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।भाजपा जिला ग्रामीण के प्रवक्ता मिडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया ने इस पुरे मामले में सरकार पक्ष का बचाव करते हुए कहा है कि आम जनता की समस्या का निदान करने के लिहाज से लगाए जा रहे सुशासन शिविरों को कांग्रेसी राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश कर रहे है।उन्हें जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है,वे बस सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए समाधान शिविरों की गरिमा को नष्ट कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता प्रणव शर्मा समदरिया ने कहा कि काग्रेसी जिस खाद, बीज को लेकर हाय तोबा मचा रहे है जमीनी हकीकत कुछ और है। किसानों को सोसायटीयों में पूर्व कि तरह ही खाद और बीज की आपूर्ति की जा रही है।जो थोड़े बहुत अवरोध है, वक़्त रहते ठीक कर लिया जायेगा। कांग्रेस के नेता प्रदेश में पेय नल जल संकट को लेकर जिस तरह से घड़ियाली आंसू बहा रहे ये उन्ही के किये धरे कर्मो का फल है। पूर्ववर्ती सरकार में नल जल मिशन में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लाँघ कर आज प्रदेश की भोली भाली जनता को अपने दुष्कर्मो का फल भोगने पर विवश दिया है कांग्रेस पर पलटवार जारी रखते हुए जिला प्रवक्ता ने बैमा में बन रहे केंद्रीय जेल पर अपनी बात रखते हुए कहा की केंद्रीय जेल का स्थल निर्धारण और निविदा कांग्रेस कार्यकाल में हुआ। तत समय किसानों आवागमन निस्तारण व्यवस्था की गई वर्तमान में उच्चन्यायालय निर्देशन में निर्माण कार्य की प्रक्रिया की जा रही है। अतः सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए निस्तारी मार्ग दिए जायेंगे उन्होंने कांग्रेस पर आरोप तेज करते हुए कहा की भूपेश सरकार में अवैध प्लाटिंग संलिप्त रहे कांग्रेस नेतागण विष्णु सरकार में अवैध प्लाटो पर की जा रही कार्यवाही को बर्दास्त नहीं कर पा रहे,और यही वजह है कि वे शोरगुल मचाने कि कोशिश कर रहे।प्रणव शर्मा ने अवैध उत्तखनन पर कहा कि आज जिला प्रशासन द्वारा लगातार खनन माफियाओं पर कार्यवाही किया जा रहा है और जिनमे ज्यादातर नाम कॉंग्रेस नेताओं के आ रहे है इस पुरे विवाद पर श्री शर्मा ने कहा की कांग्रेस नेता सस्ती लोकप्रियता पाने प्रदेश भर में एक काल्पनिक डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है लेकिन वे भूल रहे हैं की छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार का शासन है जो गांव गरीब किसान महिलाओ के हित को लेकर सदैव सजग है।


