
व्यंकटेश मंदिर से निकली रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा….जगह जगह हुआ भव्य स्वागत….
बिलासपुर– रामनवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर बाजार स्थित व्यंकटेश मंदिर से प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में नयनाभिराम झांकियो के अलावा बैंड बाजा और भजन मंडली के द्वारा भक्तिमय संगीत से पूरे शहर को राममय कर दिया।

जगह जगह प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ बड़ी संख्या में राम भक्त इस शोभा यात्रा में शामिल हुए।वही इस शोभा यात्रा में जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस व्यंकटेश मंदिर में आकर समापन हुआ।




