विद्या उपनगर मुख्य मार्ग पर पेयजल समस्या को देखते हुए नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू.. पार्षद रविन्द्र सिंह ने किया निरीक्षण..

बिलासपुर का नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर और विदाउट नगर के मुख्य मार्ग पर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है.. जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष व नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह ने विध्याउपनगर मुख्य मार्ग में पेयजल की समस्याॅ को देखते हुए इसके निदान के लिए नये पाईप लाईन विस्तार का कार्य प्रारंभ कराया है.. बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर ने भरत रजक गली, फुड़ लाईन गली, चौहान बाड़ा के साथ ही साथ विध्याउपनगर मुख्य मार्ग में पेयजल की समस्या को देखते हुए यह सराहनीय कदम उठाया है.. पाईप लाईन विस्तार हो जाने के बाद इस क्षेत्र के निवासीयो को काफी राहत मिलेगी.. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह, शिवा मुदिलयार, चन्द्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, प्रशांत पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, बब्लु केशरवानी, सगीत मोईत्रा, परेश श्रीवास्तव, संजय दवे दिलीप साहु, मुकेश दुबे, राजकुमार साहू, नरेन्द्र सिंह, अजय पंत आदि ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया..

Related Articles

Back to top button