
मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय मेंउत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बिलासपुर–अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय (कोरोना चौक) में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में योग शिक्षिका हर्षिता दुबे, सचिव् प्रोफेसर एम एस के खोखर, डॉक्टर अजरा तबस्सुम, विनीता देवांगन, नमिता करोसिया, गायत्री राजपूत, उमा श्रीवास, सरस्वती साहू, डॉ अमिता जोशी, डॉक्टर चंद्रप्रभा जायसवाल, एवं B.Ed प्रशिक्षार्थी आदि उपस्थित होकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किये।

योग शिक्षिका हर्षिता दुबे के द्वारा सूक्ष्म व्यायाम ताड़ासन वृक्षासन भ्रामरी प्राणायाम एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया, उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है दैनिक जीवन में योग को अपनाकर हम कई बीमारियों का खात्मा भी कर सकते हैं, और उनसे बच भी सकते हैं।




