उमवि कोटेया व स्वामी आत्मानंद प्रेमनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,योग कार्यक्रम में छात्रों के साथ ग्रामीण भी हुए सम्मिलित

सूरजपुर/ प्रेमनगर– मनुष्य के शरीर को अपार ऊर्जा और स्वस्थ बनाये रखने के लिए योग का अभ्यास बहुत जरूरी है। इसीलिए 21 जून को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में सूरजपुर जिला के प्रेमनगर विकास खंड के शा. उ. मा. विद्यालय कोटेया व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय प्रेमनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
बता दें की मनुष्य के शारीरिक स्वास्थता के लिए नियमित योगाभ्यास बहुत जरूरी होती है। इसीलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध के ग्रीष्म संक्रांति में पड़ता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व

योग के अभ्यास को मान्यता और सम्मान देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस का विचार पहली बार 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया गया था। यह वह था जिसने इस दिन की तारीख का प्रस्ताव रखा क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध के ग्रीष्म संक्रांति में पड़ता है। यह दिन गर्मी के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और यह साल का सबसे लंबा दिन भी है। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 तारीख की घोषणा की जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में। इस प्रस्ताव को 175 सदस्य देशों ने मंजूरी दी थी। योग दिवस योग के महत्व और हमारे मन और आत्मा पर इसके लाभों पर प्रकाश डालता है। यदि अक्सर अभ्यास किया जाता है, तो योग आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ा सकता है, आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है और आपके शरीर की मुद्रा में सुधार कर सकता है। योग गतिविधियों और ध्यान में भाग लेने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

21 जून 2022 को 8 वां योगदिवस मनाया गया

मानव शरीर को ऊर्जा के साथ स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व 8 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस वर्ष खास बात देखने को मिली की विद्यालयीन छात्रों के साथ साथ आमजनता भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय के प्राचार्य रामबरन सिंह ने बताया की इस योग दिवस में छात्रों और ग्रामीणों में पहले से काफी उत्साह देखने को मिला। पूरे जोश के साथ आत्मानंद विद्यालय परिवार व आमजनता योग दिवस को मनाया। वही विकास खंड प्रेमनगर के उमावि कोटेया के संकुल प्रांगण में प्रा. शाला,पूर्व मा. शाला व हायर सेकेण्डरी विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने योग कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button