आबकारी विभाग में जम्बो फेरबदल, आदेश जारी…..बिलासपुर के सहायक आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल रायगढ़ ट्रांसफर अमृत कुजूर संभालेंगे बिलासपुर की कमान…..बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता से सोनल यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला आदेश में बिलासपुर के सहायक आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल का स्थानांतरण रायगढ़ किया गया है। पटेल के स्थानांतरण के बाद अमृत कुजूर को बिलासपुर में सहायक आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

छबिलाल पटेल के रायगढ़ स्थानांतरण के बाद अब बिलासपुर आबकारी विभाग में अमृत कुजूर नई जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कामकाज में बदलाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आबकारी विभाग के जारी आदेश में केवल बिलासपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश में जिला आबकारी अधिकारियों, परिवीक्षाधीन अधिकारियों और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता से जुड़े अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं शामिल हैं।

जारी तबादला आदेश के अनुसार सोनल यादव (परिवीक्षाधीन), जो वर्तमान में संभागीय उड़नदस्ता, संभाग बिलासपुर में पदस्थ थे, उन्हें जिला आबकारी अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

इसी तरह आशा सिंह, जो जिला आबकारी अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर थीं, उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

सरगुजा-कांकेर से लेकर जशपुर-रायगढ़ तक बदलाव
आदेश में एल.के. गायकवाड़ को जिला आबकारी अधिकारी सरगुजा से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी कांकेर बनाया गया है। वहीं महिमा पट्टावी को जिला आबकारी अधिकारी जशपुर से हटाकर जिला आबकारी अधिकारी सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।
पवन नेताम (परिवीक्षाधीन) को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, छत्तीसगढ़, रायपुर से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी जशपुर (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
वहीं डिम्पल कोर्राम (परिवीक्षाधीन) को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी देवताड़ा/दंतेवाड़ा (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है।

रायगढ़, गरियाबंद और कोरिया में भी नई पदस्थापना…

दीपक कुमार ठाकुर को जिला आबकारी अधिकारी दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद बनाया गया है। गजेंद्र कुमार सिंह को जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर भेजा गया है। वहीं डेविड कुमार नारंग (परिवीक्षाधीन) को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी कोरिया (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरे चरण में कुलदीप (परिवीक्षाधीन) को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, छत्तीसगढ़, रायपुर से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
सुशांत तिवारी (परिवीक्षाधीन) को संभागीय उड़नदस्ता, संभाग रायपुर से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
वहीं रतन सिंह नागेश को जिला आबकारी अधिकारी नारायणपुर से स्थानांतरित कर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, छत्तीसगढ़, रायपुर भेजा गया है।

तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी…..

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख है कि आगामी वेतन वर्तमान पदस्थापना से आहरित नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button