लूतरा शरीफ कार्यकारी अध्यक्ष इरशाद अली हटाए गए हाजी इकबाल हक बने नए मुतवल्ली वक्फ बोर्ड से आदेश जारी..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए दरगाह लूतरा शरीफ, सीपत की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर दिया है। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार मो. हाजी इकबाल हक को संस्था का नया मुतवल्ली (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है, जबकि नई समिति में अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, दरगाह प्रबंधन को लेकर लंबे समय से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थीं। पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली लंबे समय से पद पर बने हुए थे और उनके कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में मनमर्जी, अव्यवस्था और अफरा-तफरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों के बीच भी प्रबंधन व्यवस्था को लेकर असंतोष की चर्चा होती रही।

लूथरा शरीफ में जारी भर्राशाही पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने समिति का पुनर्गठन किया और अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता मो. हाजी इकबाल हक को नई जिम्मेदारी सौंप दी। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले मो. हाजी इकबाल हक को मिलनसार, सरल एवं समाजहितैषी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में दरगाह की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा सभी समुदायों को साथ लेकर संस्था का संचालन किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के इस निर्णय का क्षेत्र में स्वागत किया जा रहा है और लोगों को उम्मीद है कि नई समिति दरगाह के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

वक्फ बोर्ड के आदेश के अनुसार नई समिति आगामी आदेश तक संस्था का संचालन करेगी तथा संस्था के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की नियमित निगरानी भी करेगी..

नई समिति इस प्रकार है……

मुतवल्ली– हाजी मो. इकबाल हक (मरहूम श्यामुल हक), बिलासपुर……

-नायब मुतवल्ली– मोहम्मद सिराज (शेख इमामुद्दीन), रायपुर

-नायब मुतवल्ली– रोशन खान (अहमद खान), लूतरा शरीफ

-सेक्रेटरी– रियाज अय्यूब (मरहूम मा. गुलशेर), सीपत

-खजांची– फैजान अहमद शेख (गुलाम अहमद), बेलतरा

-नायब खजांची– जावेद रब्बानी, कोरबा

सदस्य

– हाजी गुलाम साबरी (हाजी इब्राहीम खान), रायगढ़

– हाजी मोहम्मद कुद्दूस (मरहूम अ. अलीम), बिलासपुर

– अब्दुल रहीम (मरहूम अब्दुल रशीद), चांपा

– हाजी जीनत अहमद (मरहूम अ. रशीद), बलौदा

– मो. सज्जाद सिद्दीकी (मरहूम अली सिद्दीकी), कोरबा

– मोहम्मद इमरान अली (मरहूम हबीबन अली), बिलासपुर

– शेख सिकंदर बक्स (शेख फकीर), बिलासपुर

– मोहम्मद एजाज खान (मो. सलीम खान), लूतरा शरीफ

– शफीक खान (जीवन खान), बिलासपुर

– अब्दुल वहाब अर्शफी, लूतरा शरीफ

– हाजी अनाउल्लाह हक, लूतरा शरीफ

– हाजी अब्दुल करीम बेग, लूतरा शरीफ

– अब्दुल शाहनवाज मेमन, लूतरा शरीफ

– शेख अफ्फार, लूतरा शरीफ

Related Articles

Back to top button