मस्तूरी फाइल्स –3 सरेराह मारपीट करने वाले जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और साथियों ने किया सरेंडर.. पुलिस ढूंढने में हो गई थी नाकाम..

बिलासपुर–बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मैग्नेटो मॉल के सामने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह द्वारा मस्तूरी विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत के साथ मारपीट के मामले में आज नितेश सिंह और उसके साथियों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर सरेंडर किया। बीते 2 जून को मारपीट की घटना के बाद से ही यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने साथियों के साथ फरार थे।

लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस उन्हें ढूंढने में नाकाम नजर आ रही थी। वही मारपीट की घटना के बाद जिला अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा सिविल लाइन थाने में धरना भी दिया गया था इसके बाद मामला लगातार सामाजिक रूप से बढ़ता जा रहा था।

इस दौरान पुलिस की भी किरकिरी हो रही थी।लेकिन आज गुरुवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर नितेश सिंह और उसके साथियों ने सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button