गंगोत्री से रामेश्वरम तक 4100 किलोमीटर की कांवर यात्रा पर माया नंद झा

बिलासपुर–गंगोत्री से रामेश्वरम तक चार हजार एक सौ किलोमीटर तक कांवर यात्रा में निकले बिहार के माया नंद झा जो उम्र के 66 वर्ष के पड़ाव में होने के बाद भी उनका जोश कम नहीं हुआ।और उसी जोश खरोश के साथ अपनी आस्था के साथ एक धार्मिक यात्रा में निकल पड़े।आपको बताते चले की माया नंद झा निवासी ग्राम भैरव बलिया, जिला मधुबनी, बिहार के राज्य परिवहन निगम बिहार से सेवानिवृत्त भोले बाबा का भक्त कांवर पद यात्रा गंगोत्री हरिद्वार से रामेश्वरम तक की यात्रा 10 सितंबर 2022 से प्रारंभ किया।और शनिवार 26 नवंबर 2022 को बिलासपुर महामाया चौक पहुंचने पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष प्रवीण झा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित होकर स्वागत एवं दर्शन लाभ के साथ आशीर्वाद प्राप्त किए।बिलासपुर के महामाया चौक के पास मानस मंदिर में रात्रि विश्राम कर सोमवार को रामेश्वरम के लिए यात्रा प्रारंभ करेंगे।गंगोत्री हरिद्वार से रामेश्वरम पदयात्रा की दूरी लगभग 4100 किलोमीटर पूर्ण करने का उद्देश्य कावड़ यात्रा का अनुपालन करते हुए बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय की कामना है।यात्रा प्रतिदिन 20 किलोमीटर तय करते हैभोले बाबा के भक्त माया नंद झा के स्वागत दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अशोक झा, ए के कंठ उपाध्यक्ष गणेश गिरी, राम प्रताप सिंह सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार दास कोषाध्यक्ष चंद्र किशोर प्रसाद प्रवक्ता गणनाथ मिश्रा, रोशन सिंह, सपना सराफ, जे पी सिंह, अजीत पंडित, विनोद सिन्हा, मुकेश झा, धनंजय झा, पी सी झा, दिलीप चौधरी, रविंद्र कुशवाहा, संजीव झा, रामसखा चौधरी, राजीव गिरी, ओ पी सिंह, सतीश सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button