बिगड़ती कानून व्यवस्था और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर के विरोध में ज्ञापन….

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश में प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं कांग्रेस पार्टी , युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के कार्यकर्ताओं के ऊपर झूटी एफ आई आर करते हुए उन पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस आगामी 11 जुलाई को छत्तीसगढ़ के समस्त जिले में जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में बिलासपुर के युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गुरुवार को बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यलय पहुंच कर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जबरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठी एफआईआर कर परेशान किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।आपको बताते चले की शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने बताया की प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को संभाल पाने में नाकाम साबित हो रही है।

बीते दिनों बलौदा बाजार में हुई घटना का हम निंदा करते है।इस घटना में कांग्रेस पार्टी की किसी तरह की कोई भूमिका नहीं थी।लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ को निशाना बनाते हुए जबरन इस मामले में फंसा रही है।भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को कम करने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना कर अपनी नाकामी को छिपाने का कार्य कर रही है।बलौदा बाजार की घटना में युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।जबकि उक्त घटना में कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल नहीं था।यदि यही चलता रहा तो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आगमी दिनों में प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के बाध्य होगी।

Related Articles

Back to top button