एमआईसी मेंबर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी…..निगम इंजीनियरों हुए लामबंद…… काली पट्टी लगाकर निगम कर्मचारियों ने जताया अपना विरोध…..एमआईसी मेंबर के खिलाफ इंजीनियरों ने खोला मोर्चा…..

बिलासपुर-नगर निगम में 24 जुलाई को मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम के एमआईसी सदस्य के द्वारा अभियंताओं को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध सोमवार को कार्य दिवस के दौरान देखने को मिला।जहां पर निगम के अभियंता संघ ने अपना मोर्चा खोल दिया है। अभियंताओं ने महापौर, निगम आयुक्त और कलेक्टर को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।
अभियंता संघ ने कहा कि संवैधानिक एवं संस्थागत बैठक में पूरे अभियंता संवर्ग के लिए इस तरह की असामान्यीकृत और अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य और मनोबल प्रभावित करने वाली है। संघ ने मांग की है कि संबंधित एमआईसी मेंबर बंधू मौर्य टिप्पणी वापस लेकर अभियंता संवर्ग से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें।
ज्ञापन में टिप्पणी को MIC की आगामी बैठक के कार्यवृत्त में दर्ज करने, भविष्य में अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ असम्मानजनक टिप्पणियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आचार-मानक तय करने तथा अभियंताओं के कार्यभार, स्टाफ की कमी, बजट और अन्य व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्यों की समीक्षा करने की मांग की गई है।
इसके अलावा प्रत्येक जोन एवं विभाग में उपलब्ध स्टाफ, रिक्त पदों और कार्यभार का वास्तविक आकलन कर अतिरिक्त तकनीकी एवं मैदानी अमला उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है। अभियंता संघ ने मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button