विधायक कार्यालय में विधायक शैलेश पांडे ने फहराया तिरंगा,जिले वासियों को दी 73वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

बिलासपुर –पूरा देश आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण संविधान को बने आज 73 साल पूरे हो चुके हैं 2 साल 11 महीना और 18 दिनों के अथक प्रयास के बाद 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था।

जिसके बाद से ही देश के विकास और सद्भाव का प्रतीक गणतंत्र देश के गौरव का जीता जागता प्रमाण है।

इसी गणतंत्र के नीचे आज पूरा देश अपने विकास गाथा लिख रहा है।छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की गई है सुबह-सुबह आज गुरुवार को नगर विधायक शैलेश पांडे ने विधायक कार्यालय में आमजन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर ध्वजा रोहण किया और देश में प्रदेश वासियों को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button