सुशासन तिहार में आयुष विभाग द्वारा 216 मरीजों का उपचार….विधायक श्री कौशिक और कलेक्टर ने किया निरीक्षण….

बिलासपुर–जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा विकासखंड के ग्राम हरदी कला में आयोजित एक दिवसीय जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आयुष विभाग के स्टॉल में शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 216 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। साथ ही आमजनों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। विधायक श्री कौशिक ने स्वयं अपना रक्तचाप परीक्षण कराया, वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विभागीय गतिविधियों और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। शिविर में डॉ. भजन सिंह, डॉ. रमा जायसवाल, डॉ. भारती श्रीवास एवं डॉ. अंजलि कौशिक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार कौशिक, कृष्ण कुमार पांडे, श्री सचिन कौशिक, कीर्तन मरकाम,मंगलूराम कौशल, रूबी एवं लसराम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button