सुशासन पर पलीता लगा रहे अधिकारियों ,कर्मचारियों,ठेकेदारों का सिंडिकेट !…….तारबाहर एफसीआई गोदाम का मामला 50 बोरी चावल पकड़ी…….गिरोह का दबाव बढ़ा तो पांच बोरी चोरी का प्रकरण बनाने राजी और दबाव बढ़ा तो पूरा मामला ही रफा-दफा कर दिया……

बिलासपुर–देश के प्रधानमंत्री जहां राशन में सुशासन लाने का प्रयास कर रहे है।तो वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के नाक के नीचे से खुलेआम राशन के चावल की खुलेआम अफरा तफरी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

एक वायरल वीडियो ने यहां की असलियत को सामने लाकर रख दिया है।दरअसल पूरा मामला एफसीआई गोदाम तारबाहर का बताया जा रहा है।लगभग दस दिन पूर्व एक ट्रक के माध्यम से चावल की चोरी का मामला सामने आया उसके बाद भी आज दिनांक तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस संगीन और गंभीर मामले में किसी तरह की
कार्रवाई या शिकायत नहीं की गई।

सिंडीकेट की संलिप्तता……. ?

जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अपनी जवाबदेही को तय करने में असमर्थ दिख रहे या फिर किसी बड़े सिंडीकेट के साथ इनकी संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता।इस वीडियो के सामने आने के बाद से पूरा का पूरा विभाग चुप्पी साध लिया है।

गजब का खेला…….

चावल चोरी में पकड़ी गई ट्रक फिर से लीपापोती से मामला दबा दिया गया । एफसीआई गोदामों में चावल की लोडिंग अनलोडिंग में गजब का खेला हो रहा हैं ।

सवाल पूछते ही फोन कट…..
जब इस मामले में गोदाम प्रभारी से फोन में संपर्क कर इनसे जैसे ही मामले के बारे जानकारी चाही गई तो इन साहब का फोन कट हो गया और उसके बाद यह फोन उठाना ही बंद कर दिए।जिसके बाद यहां के बड़े साहब से फोन में संपर्क साधा गया लेकिन उनका फोन उठा नहीं।घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

वीडियो में आप साफ साफ देख सकते है कि कैसे चावल की चोरी को दबाने और उसे छुपाने में विभाग अपनी पूरी सहभागिता निभा रहा है।अब देखना यह होगा इस वायरल वीडियो और खबर के बाद प्रशासन आगे क्या कदम उठाते है और चावल चोरी के इस खेल के पीछे संलिप्त सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर इसमें शामिल चेहरे को उजागर करने में सफल होते है।

Related Articles

Back to top button