3 जुलाई को लुतरा शरीफ़ में शहंशाहे छत्तीसगढ़ हुज़ूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का माहाना उर्स……ग़ुस्ल-ए-मज़ार और हाजियों का होगा इस्तकबाल……

बिलासपुर–सीपत -लुतरा शरीफ़ स्थित शहंशाहे छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का माहाना उर्स 3 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार (जुम्मा) को पूरी श्रद्धा, आस्था और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।उर्स के अवसर पर दोपहर 12:40 बजे ग़ुस्ल-ए-मज़ार-ए-पाक की रस्म अदा की जाएगी। इसके पश्चात दरगाह परिसर में दरबारी शाही लंगर का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026 के हज यात्रियों का इस्तकबाल (स्वागत) जुमे की नमाज़ के बाद किया जाएगा।
दरगाह लुतरा शरीफ़ इंतज़ामिया कमेटी के सदर हाजी इकबाल हक़ ने सभी श्रद्धालुओं एवं अकीदतमंदों से उर्स में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फ़ैज़ हासिल करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button