आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत साइकिल मैराथन का आयोजन

बिलासपुर – देश की आजादी को 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में आज दिनांक 30 दिसम्बर 2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बिलासपुर मंडल द्वारा साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया।

इस साइकिल मैराथन का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने प्रातः 10.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। यह साइकिल मैराथन मंडल रेल प्रबंधक परिसर से प्रारंभ होकर आरटीएस कालोनी , एनई कालोनी, बुधवारी बाजार, रेलवे स्टेशन, बंगला यार्ड, वायरलेस कालोनी, गिरिजा चौक, भारत माता स्कूल के रास्ते एन.आई. इंस्टिट्यूट ग्राउंड में समाप्त हुई। इस मैराथन में स्काउट्स गाइडस के जिला आयुक्त स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह के नेतृव में स्काउट्स गाइडस के सदस्यों के साथ ही साथ एनएसएस, सेंट जान के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी, मजदूर कांग्रेस व एसोसिएशन के सदस्य, स्काउट गाइड के पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने साइकिल मैराथन में भाग ले रहे सभी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button