नाबालिक लडकी के साथ शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर की सीपत पुलिस ने नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ शादी के नाम पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरिफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।वही नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।सीपत पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियों द्वारा थाना आकर दिनांक 15. 06. 2021 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29.05.2021 के शाम 07.00 बजे इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले गया है।कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया था।

जिसकी सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी. डी. लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात प्रकरण के अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी दौरान पतासाजी के अपहृता नाबालिक लडकी को दिनॉक 26.11.2022 को दस्तयाब किया गया है, जिसका कथन कराया गया जो अपने कथन में बतायी कि आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है। जिससे प्रकरण के आरोपी को दिनांक 27.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सउनि अभय सत्यार्थी प्र. आर. 95 बी. केरकेट्टा, प्र. आर. 492 सैय्यद अकबर अली, म. आर. 560 क्रांति मरकाम की विशेष भुमिका रही।

Related Articles

Back to top button