आरक्षकों से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति…. देखे पूरी लिस्ट….

बिलासपुर/ जिला बिलासपुर पुलिस विभाग द्वारा आरक्षकों से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2026 की विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा आदेश जारी करते हुए पात्र आरक्षकों की सूची प्रकाशित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस नियमों के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा परीक्षा, मूल्यांकन और सेवा अभिलेखों के आधार पर कुल लगभग 230 आरक्षकों को पदोन्नति के लिए पात्र पाया गया है। इन आरक्षकों की वरिष्ठता सूची पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त होने के बाद जिला स्तर पर जारी की गई है।
पुलिस विभाग ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे सूची में शामिल आरक्षकों को इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दें और सूची का अवलोकन सुनिश्चित कराएं। साथ ही, यदि किसी कर्मचारी को इस संबंध में कोई दावा या आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दावा/आपत्ति से संबंधित आवेदन 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पुलिस विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों से समय सीमा का पालन करने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
संलग्न सूची जारी
जारी सूची में विभिन्न वर्गों (GEN, ST, SC) के पात्र आरक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नति के लिए योग्य पाया गया है।

देखे लिस्ट…..

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button