मोदी,अमित शाह,और विष्णु देव पर पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान…..पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर–अपने एक दिवसीय यात्रा पर बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि,भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी की वजह से बलौदाबाजार में इतनी बड़ी घटना हुईं है।बलौदाबाजार की घटना भाजपा का प्रायोजित आंदोलन था, और भाजपा के द्वारा फाइनेंस किया गया था।

बलौदा बाजार की घटना के जरिए भाजपा समाज को बांटने की कोशिश कर रही है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी पर उठाए सवाल। जातिगत समीकरण को साधने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक को किया साइड लाइन, अरुण साव का बढ़ाया कद मोदी-शाह के पिछले 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं का अवमानना हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर भी बड़ा हमला किया है। सीएम साय को पर्ची वाला मुख्यमंत्री बताया है।पूर्व सीएम ने नक्सलवाद पर कहा कि, हमारी सरकार ने 5 साल में जो व्यवस्था की थी, उसी का आज परिणाम दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button