सर्व विप्र महिला समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह….. तुलसी पौधों का वितरण एवं दीपावली विशेष खेलों का हुआ आयोजन……

बिलासपुर–सर्व विप्र महिला समाज द्वारा बांसिवाला होटल में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्तिक मास के पावन अवसर पर महिलाओं को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही दीपावली के विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पी आर ओ वर्षा तिवारी ने बताया कि समारोह में सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा दीपावली मिलन समारोह का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित पदाधिकारी श्रुति पांडे, गायत्री शुक्ला, नेहा मिश्रा, अंशुल पाण्डेय, पिंकी पांडे, श्वेता शुक्ला, अल्का पांडे, सविता पांडे, नीलिमा शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, वंदना मिश्रा एवं गायत्री तिवारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सर्व विप्र महिला समाज की बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकजुटता के साथ दीपावली मिलन समारोह को यादगार बनाया।


