विधानसभा घेराव के कार्यक्रम से वापस लौट रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो खड़े ट्रक से टकराई,दो मृत 7 घायल

कोंडागांव- विधानसभा कार्यक्रम के लिये रायपुर गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो वापसी के दौरान खड़े ट्रक से टकरा गई। एक्सीडेंट में 2 महिला कार्यकर्ताओ को मौत हो गयी और 7 महिला कार्यकर्ता घायल है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर की महिला आगन बाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करने रायपुर गई हुई थी। यहां उनका विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था।

पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सप्रे शाला मैदान के पास ही रोक लिया,जिसके बाद कार्यकर्ताओ ने वही सरकार के नाम ज्ञापन सौप कर अपना कार्यक्रम खत्म कर लिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद महिला कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में जाने हेतु लौट गयीं। वापसी में लौटते समय बीजापुर के महिला कार्यकर्ताओ से सवार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 कोंडागांव से थोड़ा पहले बनिया गांव के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दो महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा और पार्वती की मौके पर ही मौत हो गयी। इनमें से एक पार्वती आगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष हैं। पुलिसकर्मियों ने तुरन्त पहुँच कर बाकी घायल 7 महिला कर्मियों को अस्पताल पहुँचाया हैं। जहां उनका उपचार जारी हैं।

Related Articles

Back to top button