बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे विधि-विधान से हुई श्री गणेश जी की स्थापना…..

बिलासपुर– गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में शाम 4 बजे भगवान श्री गणेश जी की स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
प्रेस क्लब में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पंडित शिव तिवारी ने विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना कराई।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने भगवान श्री गणेश से प्रेस क्लब परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, आपसी एकता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के दौरान पूरे प्रेस क्लब परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से परिसर गूंज उठा।इस अवसर पर, बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरि किशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव,प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ,दिनेश ठक्कर, पंडित शिव तिवारी,रवि शंकर शुक्ला,मोहम्मद इसराईल,सालिक साहू, तीरथ लहरें,अब्दुल शफीर,सैय्यद जफर,प्रियंका सिंह,विकास सामनानी,श्री सोनी,विकल्प तललवार, प्रवीण सिंह, सेयज माकड़े, अगस्त मुनि मिश्रा, स्वेच्छा पाठक, मोहम्मद इसराईल, रविंद्र विश्वकर्मा,सफीर,आदि मानिकपुरी, कान्हा समेत अन्य प्रेस क्लब के सभी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button