सिकंदर खान बने मुँगेली जिला प्रभारी….. समर्थकों में खुशी की लहर……

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर विभिन्न जिलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में सिकंदर खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुँगेली जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिकंदर खान को यह दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुँगेली जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस नियुक्ति आदेश को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन को उम्मीद है कि सिकंदर खान अपने अनुभव, सक्रियता और समर्पण के बल पर अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी के जनसंपर्क को और मजबूत करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने सिकंदर खान को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की है।

Related Articles

Back to top button