शासकीय कार्यलय में पसरा सन्नाटा,कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज हो रहा प्रभावित

बिलासपुर–प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर में भी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी कामकाज बेपटरी हो गया है।हालात ये हो चले है कि करीब 60 से ज्यादा विभागों के दफ्तरों में ताला लटका हुआ है।

हड़ताल की वजह से जमीन और मकान की रजिस्ट्री जैसे काम ठप्प पड़े हुए है।

हड़ताल के तीसरे दिन कलेक्टोरेट से लेकर तहसील कार्यलय में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया।परेशानी उन लोगो को ज्यादा हो रही है जिन्हें जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुबह से कार्यलयों के चक्कर काटने पड़ रहे है लेकिन उनका कोई भी काम नही हो रहा है।

कई तो ऐसे भी है जिन्हें मजदूरी भुगतान करना है और उसके चलते बिल में दस्तखत नही होने से ठेकेदार का भुगतान अटका हुआ है।कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल से आम जनता को खासी परेशानी हो रही है और लोग यही कह रहे है कि हड़ताल से आम जनता का क्या लेना देना।

कर्मचारी और अधिकारी अपने लिए वेतन बढ़वाने ये सब कर रहे है उससे आम लोगो को क्यो परेशान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button