हाईवे पर रफ्तार का कहर…..स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत…हिर्री माइंस के पास भीषण हादसा…..52 वर्षीय व्यक्ति की गई जान…..टक्कर के बाद चालक मौके से फरार……सीसीटीवी वीडियो आया सामने…..

बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक, रहंगी निवासी 52 वर्षीय देवेंद्र शर्मा रविवार रात अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान हिर्री माइंस के पास से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र शर्मा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस फरार कार चालक और वाहन की तलाश कर रही है। लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर कब लगाम लगेगी और लोगों की जान कब सुरक्षित होगी।

Related Articles

Back to top button