दो पक्षों में हुई चाकूबाजी और मारपीट….आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर–बीते दो दिन पहले शनिवार की रात को शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने पर दो पक्ष आपस में भीड़ गए।जहां इन दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट और चाकूबाजी की बात सामने आई थी।घटना की जानकारी लगते ही सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।इन आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद करते हुए जब्त किया गया है। सिरगिट्टी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26.07.2026 को नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास रात्रि लगभग 08:00 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट का मामला सामने आया।इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं घेराबंदी करते हुए इस मामले में 1 रोशन मण्डावी पिता अनिल मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास, थाना सिरगिट्टी।2. सोनू मरावी पिता मनोज, उम्र 20 वर्ष, निवासी परसदा आवासपारा, थाना सिरगिट्टी।
3. सुनील निर्मलकर पिता विजय निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार के सामने, थाना सिरगिट्टी।4. नरेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार, थाना सिरगिट्टी।5. हर्ष फ्रान्सीस पिता मुकेश फ्रान्सीस, उम्र 18 वर्ष, निवासी आदर्श नगर छोटा डबरी, थाना सिरगिट्टी।6. एन. हरिश पिता एन. राममूर्ति राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी भवानी नगर सोनू बूट हाउस के पास, थाना सिरगिट्टी।7. निखील मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी।8. ओम प्रकाश लहरे पिता उमेदराम लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जब्त की गई।पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में आरोपी भागते हुए गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button