बिलासपुर में आंधी-तूफान का कहर…..शहर के कई हिस्सों में गिरा पेड़….राघवेंद्र हाल के सामने मुख्य मार्ग में पेड़ गिरने का आया वीडियो …..बाल-बाल बचे राहगीर…..विद्युत आपूर्ति हुई ठप्प…..

बिलासपुर– मंगलवार की शाम को अचानक मौसम में बगलाव हुआ और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इसी दौरान शहर के व्यस्त मार्गों में राघवेंद्र हाल के सामने चौक पर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

घटना के वक्त सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई जगहों पर मार्ग बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी का असर बिजली सप्लाई पर भी पड़ा है। शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई,जिससे अंधेरा छा गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल करने में जुटी हैं।जहां पर इनको काफी मशक्कत करना पड़ा।एक और जहां शहर में आंधी तूफान के चलते पेड़ो के गिरने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई तो वहीं दूसरी और शहर में लगे बड़े बड़े होर्डिंग बोर्ड के फ्लैक्स बैनर भी आंधी तूफान में फटकर बिजली के तार में जा गिरे जिसके कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प पड़ गई।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button