इंस्टाग्राम में वीडियो बनाने के चक्कर में कालेज की छत से गिरकर छात्र की गई जान

बिलासपुर– बिलासपुर में एक स्टूडेंट को मोबाइल में अपने दोस्तों से इंस्टाग्राम में रील्स बनाना इतना भारी पड़ गया की उसे अपनी जान गंवानी पड़ी गई।बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में वह छत में चढ़ा था।तभी वह छत से नीचे गिर गया।घटना सरकंडा थाना क्षेत्र सांइस कॉलेज की है।जंहा जांजगीर चांपा जिले के सरखों निवासी आशुतोष साव पिता रविशंकर सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था। वह अशोक नगर में किराए में रूम लेकर रह रहा था।

शुक्रवार को वह दोस्तों के साथ कॉलेज गया था। कॉलेज में क्लासेस नहीं थी।लिहाजा छात्र आशुतोष साव और उसके दोस्त छत में चढ़कर रील बनाने लगे। इस दौरान आशुतोष उछलने की कोशिश कर रहा था।तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया।जिस जगह से वह नीचे गिरा, उस छत की ऊंचाई मात्र 15 फीट है। लेकिन, अचानक गिरने से वह संभल नहीं पाया और उसके सिर में चोंट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।इस हादसे के पहले छात्र ने एक वीडियो भी बनाया था। और वीडियो बनाने के कारण यह हादसा घटित हो गया।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने छात्रों से बातचीत करने के बाद मृतक छात्र के परिजन को इस घटना की जानकारी दी।खबर मिलते ही परिजन बिलासपुर पहुंच गए हैं।

उन्होंने वीडियो देखकर आशुतोष के दोस्तों पर उसे उकसाने का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button