स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय प्रेमनगर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम,खेल से होता है छात्रों में सर्वांगीण विकास:- रामबरन सिंह

छत्तीसगढ़–प्रेमनगर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रेमनगर के छात्राओं ने बिलासपुर में आयोजित सेजस राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विकास खंड और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
आपको बता दें कि वर्तमान में सेजस विद्यालय का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित था। जिसमें प्रेमनगर सेजस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूर्व माध्यमिक स्तर से कब्बड्डी बालक वर्ग में कांस्य पदक जीत कर नितेश राजवाड़े, तुलेश्वर प्रजापति, प्रिंस साहू एवं राहुल सिंह इन बच्चों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इस खेल प्रतियोगिता में सेजस विद्यालय से कुल 08 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उच्चतर माध्यमिक स्तर से खो-खो में आशीष टोप्पो, कब्बड्डी बालिका वर्ग में कु.सीमा सिंह, कु.ज्योति सिंह एवं माध्यमिक स्तर से कु.मुस्कान जायसवाल फुगड़ी जैसे विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन दिखाया।
इसके अलावा राज्य स्तरीय U-17 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए सरगुजा संभाग की टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। जिसमें सेजस प्रेमनगर के 02 छात्र राजू यादव 11वीं एवं विशेष उइके 10वीं भी प्लेइंग-11 में शामिल थे और साथ ही राजू यादव कप्तान सरगुजा टीम का नेतृत्व करते हुए पूरे सरगुजा संभाग का नाम रोशन किया। जिसका सम्पूर्ण श्रेय बच्चों ने अपने विद्यालय के कोच/पी.टी.आई. अशोक साहू को दिया।
वापस आये प्रतिभागियों का विद्यालय प्रांगण में उत्साह बढ़ाते हुए प्रेमनगर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य रामबरन सिंह द्वारा इन बच्चों का पुष्प गुच्छ भेंट व तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस स्वागत अवसर पर विद्यालय के पी.टी.आई.अशोक कुमार साहू, व्याख्याता हुमनेंद्र साहू, कंप्यूटर शिक्षक निमेष कुमार सिन्हा एवं समस्त शिक्षक और सभी छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button