छत्तीसगढ़ हाइकर्स की टीम एडवेंचर व नेचर स्टडी कर वापस,मनाली के अनेक जगहों की जानकारी एकत्र कर समृद्ध हुए हाइकर्स

रायपुर– भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित 23 से 30 मई 8 दिवसीय हाईक कार्यक्रम का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें शैक्षिक अनेक गतिविधियों का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के लगभग 150 स्काउटर गाइडर निकले थे।

बता दें कि भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ की टीम राज्य स्तरीय हाईक के लिए 23 से अमृतसर, मनाली के लिए निकले हुए थे। छत्तीसगढ़ के हाइकर्स ने इस दौरान पंजाब व हिमाचल राज्य के अनेक शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करते हुए उन स्थलों की बारीकियों को समझा। जो राज्य के स्काउट गाइड गतिविधियों में ऊर्जा का कार्य करेगी। स्काउटर गाइडर ने पंजाब के जलियावाला बाग की ऐतिहासिक महत्व, स्वर्ण मंदिर की विशेषता व भारत पाकिस्तान बाघा (अटारी) बार्डर में दोनों देशों के बीएसएफ के द्वारा संयुक्त रूप से परेड कार्यक्रम को दोनों देश के नागरिक आनंद लेते हैं। जो एक दूसरे देश के लोगों के आपसी प्रेम को दर्शाता है। तत्पश्चात हाईक की पूरी टीम मनाली के लिए रवाना हुई जहां पहले दिन मनाली के प्रसिद्ध मंदिर हिडिम्बा माता का दर्शन व अवलोकन करने पहुंची जहां सभी हाइकर्स ने भीम की पत्नी हिडिम्बा देवी और उनके पुत्र घटोत्कच्छ तप स्थल को देखा व उनसे संबंधित ऐतिहासिक जानकारियों को एकत्र किया। यंहा देश विदेश से अपनी मनोकामनाओं को लेकर लोग दर्शन के लिए आते हैं। उसके बाद सभी हाइकर्स ने रोहतांग पास के बर्फ़ीली पहाड़ियों के साथ अपने को जोड़कर भारी मात्रा में बर्फ जमने के क्या कारण है पर समझ बनाया।

मनाली हाईक से अनेक शैक्षिक,आर्थिक,प्राकृतिक व अनेक लाभप्रद जानकारियां मिली :- कैलाश सोनी

भारत स्काउट गाइड राज्य सचिव व इस हाईक के हिस्सा बने कैलाश सोनी ने बताया कि भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रत्येक वर्ष हाईक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें हम अलग अलग स्थलों का भ्रमण कराकर वहां की विस्तृत जानकारी एकत्रित करते हैं। जिससे हमारे स्काउटर गाइडर देश के विभिन्न स्थलों के बारे में जानकर उसे अपने शैक्षिक गतिविधियों में शामिल करते हैं। जो अध्यापन कार्य को सरल व सुगम बनाती है। इसी कड़ी में हम पंजाब व मनाली हाईक का आयोजन किये थे जो 8 दिन तक चला। वहां से हम अनेक जानकारियां लेकर सकुशल वापस छत्तीसगढ़ पहुंचे।

हाईक में जाकर हम स्काउटर गाइडर को अनुशासन सहित अनेक जानकारी देते हैं:- करुणा मसीह

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ एसओसी करुणा मसीह ने कहा हम हाईक में छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडर को ले जाकर वहां उनको स्काउटिंग गतिविधियों के साथ स्काउट के अनुशासन की जानकारी देते हैं साथ ही अनेक एडवेंचर एक्टिविटीज की जानकारी से रूबरू कराते हैं जिसे कर हमारे स्काउट गाइड के अंदर साहसिक गुण विकसित होती है।
भारत स्काउट गाइड रोवर लीडर व मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया इस हाईक कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के स्काउट से जुड़े लगभग 150 स्काउटर गाइडर सहित राज्य मुख्यालय से पदाधिकारी शामिल थे। जिन्होंने मनाली के अनेक प्राकृतिक, भौगोलिक, आर्थिक व सामाजिक रहन सहन के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित कर वापस आ गए हैं। सभी स्काउटर गाइडर ने कहा हम इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को परोसेंगे जो उनके शैक्षिक ज्ञान को विस्तृत करेगी। इस हाईक कार्यक्रम में इस हाईक कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से भारत स्काउट गाइड राज्य सचिव कैलाश सोनी,एसओसी करुणा मसीह सहायक राज्य मुख्य आयुक्त रामदत्त पटेल, दिलीप पटेल, धनुष सिन्हा, मितेन गणवीर, दीपमाला गणवीर, सीमा साहू गाइड डीओसी गरियाबंद, श्रेयांश साहू, अर्चना मसीह, शैलेश मसीह, भावेश चंद्राकर, शत्रुहन साहू, जशपुर से प्रीति सुधा गाइड डीओसी, वंदना पैंकरा, दुर्गेश्वरी, जयकृति, प्रियांशी, हेमंत, राजकुमार, सूरजपुर से कृष्ण कुमार ध्रुव, हर्षित पटेल, बृजेश यादव, अर्पित पटेल चंद्रिका सिंह, सोना सिंह, गरियाबंद आशीष साहू डीओसी स्काउट,लुकेश्वर, महेंद्र पंत, नयन प्रधान, बलराम, अंजू डेकर, दिव्यारानी, दुष्यंत, हिरउराम, महासमुंद से पूर्णानंद मिश्रा, उर्मिला, अन्नपूर्णा, उर्वशी, जयदेव साहू, बेमेतरा से सूरज कसार डीओसी, पोखन साहू, अनुज राम, सुकमा से हपका गुप्ता, गाइड डीओसी अपर्णा रॉय सेन, सरगुजा से पुष्पिका मिंज, सरोज खलखो, अनुराधा गुप्ता, कोमल गुप्ता, बस्तर से लीलश, कोंडागांव से ऋषिदेव, संगीता सोरी, भुनेश्वरी धामड़े, शशि ठाकुर, ललित सिन्हा, सुंदर लाल जैन, दुर्ग से नीरज साहू, देवेंद्र कुमार देवांगन, ईश्वरी साहू, आशीष गनपाण्डे, जांजगीर से परमेश्वर स्वर्णकार, रामबाई स्वर्णकार, अनिल सिदार, सक्ति जिला से चंद्रिका सिंह, जयंती, रंजीता राज, कमलादपी गवेल, लता चंदन, शिवशंकर, देवनारायण, सुरेंद्र, विभूतिभूषण, विमल, मुंगेली से नीरज खुसरो, धमतरी से डोलेश्वरी साहू, श्वेता गजेंद्र, दुर्गेश द्विवेदी, बालोद से डी. आर. गजेंद्र, कोरिया से अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार पैंकरा, चंद्रिका प्रसाद सिरदार सहित अन्य जिलों के 147 स्काउटर गाइडर शामिल थे।

Related Articles

Back to top button