सुनीता बंजारे द्वारा रचित पुस्तक ‘प्राप्ति’ का किया गया विमोचन ईश्वर के विषय और मनुष्य के अस्तित्व पर प्रकाश डालती पुस्तक है ‘प्राप्ति’

रायपुर-प्रकृति और इस ब्रह्मांड में ईश्वर का विषय और मनुष्य के अस्तित्व का संबंध कितना गहरा है यह तो एक दूसरे के परस्पर संबंध से ही साफ हो जाता है.. मनुष्य को जब कभी आशा की किरण देखनी होती है तो वह सर्वप्रथम ईश्वर के सम्मुख पहुंचकर अपनी अंतरात्मा की बात रखता है और इसी परस्पर संबंध को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ सुनीता बंजारे ने अपनी पुस्तक ‘प्राप्ति’ में दर्शाया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के आशीर्वाद तथा पुलिस महानिदेशक विशेष आरके विज, अप पुलिस महानिदेशक सुनील द्विवेदी सहायक पुलिस महानिरीक्षक बीके चौहान सहायक पुलिस महानिरीक्षक मनीष शर्मा और पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से पुलिस मुख्यालय अअवि. में पदस्थ निरीक्षक सुनीता बंजारे द्वारा रचित पुस्तक प्राप्ति का लेखन व प्रकाशन किया गया.. पुलिस महानिदेशक (विशेष) आर के विज के हाथों पुस्तक का विमोचन भी किया गया.. वर्तमान समय में इस महामारी काल में पुस्तक की लेखिका को विशेष अनुभव प्राप्त हुआ जिसके आधार पर लेखिका के द्वारा पुस्तक की रचना की गई लेखिका सुनीता बंजारे ने पुस्तक में ईश्वर के विषय में जो बातें बताई गई हैं, वह श्रीमद भगवत गीता, वेद, पुराणों में लिखी बातों की पुष्टि करती है.. साथ ही विज्ञान से उनके संबंधों पर प्रकाश भी डालती है.. महामारी काल में इस पर के विषय और मनुष्य के अस्तित्व पर लिखी गई यह पुस्तक अपने आप में विशेष महत्व रखती है.. पुलिस महानिदेशक (विशेष) आरके विज द्वारा इस पुस्तक पढ़ने की अपील भी की गई.. कार्यक्रम में मौजूद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लेखिका को उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाइयां दी..

Related Articles

Back to top button