फिल्म दृश्यम की तर्ज पर किचन के अंदर शव को दफनाया.….आरोपी पुलिस हिरासत में… छै माह के बाद पुलिस ने किया खुलासा.…

महासमुंद –शहर के हृदय स्थल लोहानी बिल्डिंग से शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गयी। हत्यारे ने किचन में 4 फिट गहरे गड्ढे में शव को प्लास्टिक की कई लेयर में टेपिंग करके दफनाया था । सबूत छिपाने शव के उपर फर्शी पत्थर रख फ्लोरिंग भी किया था।

पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफनाए गए शव को निकाला गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को शव का पता चला। मृतक ग्राम बिरकोनी निवासी यूपेश चंद्राकार फर्शी पत्थर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक करीब 40% डिकम्पोज हो चुका था शव। 14 दिसंबर को मृतक की पत्नी ज्योति चंद्राकार ने महासमुंद कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। छह महिने तक आरोपी पुलिस के साथ फिल्म दृश्यम दृश्यम खेलता रहा औरा पुलिस को अबतक छकाता रहा। और आंध्रप्रदेश, ओडिशा की खाक छानती रही पुलिस।

आरोपी मुकुंद त्रिपाठी ज्योतिष का काम करता था। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। आज एफ. एस. एल. की टीम करेगी पड़ताल। बहरहाल मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज रवाना कर दिया है। पकड़े गये आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button