बिलासपुर रेंज का पहला सायबर पुलिस थाने का हुआ शुभारम्भ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर के सायबर पुलिस थाना का वरच्युअल उद्घाटन किया गया

बिलासपुर–बिलासपुर रेंज का पहला सायबर थाने का गुरुवार को मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया।उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ. आनंद छाबडा,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। छ.ग. राज्य में बढ़ते सायबर अपराध एवं ऑनलाईन धोखाधडी के प्ररकणों देखते हुये सायबर थानों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, एवं बस्तर में सायबर पुलिस थाना खोलने का घोषणा किया गया था। जिस पर पुलिस महानिदेशक छ.ग. द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो में अत्याधुनिक तकनिकी तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप तैयार किया गया।

राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों के सायबर पुलिस थाना का लोकार्पण मुख्यमंत्री छ. ग. शासन भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया सायबर पुलिस थाना प्रारंभ हो जाने से वर्तमान में बढ़ते सायबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और सायबर अपराधों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।

रेंज के पहले सायबर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) एवं पहले थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक मनोज नायक कि पदस्थापना की गई है।इस नए सायबर थाने में सब इंस्पेक्टर अजय वारे, कुल 13 लोगों की टीम की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button