
युवा विधायक सुशांत शुक्ला के जन्मदिन की बधाई देने बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची टीम…..
बिलासपुर–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला ने 1 मई को अपना जन्मदिन पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके नूतन चौक स्थित कार्यालय में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे। क्षेत्र के लोगों में अपने विधायक के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इसी क्रम में प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी विधायक सुशांत शुक्ला से मुलाकात करने पहुंचा।जिसमें मुख्य रूप से प्रेस क्लब कार्यकारणी सदस्य कैलाश यादव,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा,वीरेंद्र गहवई,वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा,निर्मल माणिक, मणि शंकर पांडे,दिलीप अग्रवाल,शिव तिवारी,विनीत चौहान,विवेक तिवारी,सदाब खान,आनंद मिश्रा,जफर आगा,अमन सिंह,विकल्प तलवार,के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की। इस दौरान विधायक ने भी पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया और उनके सहयोग व समर्थन के लिए आभार जताया।
जन्मदिन के मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर पा रहे हैं..
दिनभर चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।जिससे यह साफ झलकता है कि विधायक सुशांत शुक्ला की क्षेत्र में मजबूत पकड़ और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जन्मदिन का यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर जनसंपर्क और आपसी संवाद का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया।



