
लोको पायलट के सुने मकान को चोर ने बनाया निशाना…..चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर….आलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर……
बिलासपुर- शहर के रिहायशी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त के साथ सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावे खोखले साबित हो रहे।14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशोर नगर के एक सुने मकान में मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर घर के अंदर घुस कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिए। इस घटना के सामने आने के बाद से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सवालिया निशान खड़ा कर रही है।सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर क्षेत्र में रहने वाले रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार और बच्चे के साथ शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित रेलवे के बिलासपुर डिवीजन में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वे 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपने परिवार और बच्चे के साथ शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भिलाई गए थे। अगले दिन 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर बताया कि उनके घर के मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है और मुख्य प्रवेश द्वार का दरवाजा भी उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल परिवार के साथ वापस बिलासपुर के लिए रवाना होकर राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर के पीछे अपने मकान में पहुंचे। इस दौरान पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस की मौजूदगी में जब घर के अंदर प्रवेश किया गया तो चैनल गेट का ताला टूटा मिला। मुख्य दरवाजे को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।घर के बेडरूम में रखी आलमारी का दरवाजा और लॉकर भी टूटा हुआ मिला। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक लॉकर में रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान में तीन पीस सोने के सेट, एक डायमंड अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, एक रिंग, एक सोने का घोकर, एक सोने का हार, एक सोने का सीताहार, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का टॉपा, चार जोड़ी चांदी की पायल और करीब 10 नग चांदी की बिछिया शामिल हैं।
पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई है।




