
मालिक के घर मे चोरी….. पुराने नौकर ने दिया था घटना को अंजाम…आरोपी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
बिलासपुर–दो दिन पूर्व सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूनी लाइन निवासी के सुने मकान का फायदा उठाते हुए चोरी की की घटना को अंजाम देने वाले पुराने नौकर को सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी में पास से चोरी की कुछ रकम बरामद कर जप्त करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार तिवारी, पिता स्व. चतुर्भुज तिवारी, उम्र 56 वर्ष, निवासी जूनी लाईन, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 18 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:00 बजे पड़ोस में कार्यरत महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर की छत के रास्ते अंदर घुसा है।प्रार्थी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर छत पर कोई व्यक्ति नहीं मिला, किन्तु पड़ोसी द्वारा पुनः फोन कर बताया गया कि उक्त व्यक्ति घर से निकलकर भाग गया है, जिसे वह पहचानती है और जो पूर्व में प्रार्थी के घर में काम करता था। पड़ोसी द्वारा घर के सीसीटीवी कैमरे देखने पर आरोपी की पहचान शिवा यादव के रूप में की गई।प्रार्थी द्वारा घर के अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुली पाई गई तथा उसमें रखे ₹10,000/- नगद चोरी होना पाया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गोंडपारा स्थित साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी शिवा यादव को पकड़ा गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए ₹10,000/- में से ₹8,000/- उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए तथा शेष ₹2,000/- अपने पास रखा हुआ था, जिसे आरोपी द्वारा प्रस्तुत करने पर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी शिवा यादव, पिता राजू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोंडपारा चंदनबाड़ा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



