विसर्जन के दौरान हुई चाकू बाजी…..तीन में दो युवकों को पीठ और पेट में एक के हाथ में खरोच…..विसर्जन में आए में गणेश समिति आपस में उलझी…..

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन में हुई चाकू बाजी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लगा सवालिया निशान।दरअसल दो समितियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और धारदार हथियार से इस घटना में तीन युवक घायल हो गए।

जहां इन घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई चाकू बाजी की घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के अंतर्गत गणेश समिति के लोग विसर्जन के बाद विसर्जन स्थल से करीब 200 मीटर आगे रुके हुए थे। इसी दौरान दूसरी समिति के लोग वहां से विसर्जन करके वापस लौट रहे थे और इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों समितियों के लोगों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। वहीं समितियों के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे।इसी बीच किसी ने वहां अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर दिए।जिसमें दो को गंभीर चोट पहुंची और एक के हाथ में हल्की सी चोट आई।इस चाकू बाजी में राहुल सिंह सिद्धांत ध्रुव को पेट,छाती,पीठ और हाथ में चोट आई।जबकि मनीष के हाथ में मामूली चोट आई।समाचार लिखे जाने तक चाकू चलाने वाले का नाम स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाया।फिलहाल इस मामले में पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button