
महिला सशक्तिकरण को लेकर होगा “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम…..
बिलासपुर– महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, परिवार एवं समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, संस्कार, सुरक्षा तथा वर्तमान सामाजिक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुला संवाद और विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि महिलाओं के अनुभव, सुझाव और विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने सभी मातृशक्तियों एवं बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने विचार साझा करने और इस सार्थक पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।



