
पत्रकार से मोबाइल झपटमारी करने वाले नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार….
बिलासपुर–बीते दो सफ्ताह पहले देर रात पुराने बस स्टैंड से जिला अस्पताल जाने वाली सड़क में पैदल मोबाइल फोन में बात करते जा रहे दैनिक अखबार के पत्रकार किशोर सिंह के साथ एक्टिवा सवार तीन युवक मोबाइल लूट के फरार हो गए जहां इस मामले में थाना तारबाहर और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा।जहां इनके पास से लूट का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा गाड़ी बरामद कर जब्त कर लिया गया।पुलिस ने इस मामले में अविनाश कामले उर्फ जादू पिता निलेश कामले उम्र 19 वर्ष निवासी एन. भूकम्प अटल आवास पारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर एवं 02 अन्य विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।




