दो सटोरिया चढ़े पुलिस के हत्थे….पौने दो लाख से अधिक रकम जब्त……

बिलासपुर–सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तखतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंबरी सट्टा खिला रहे दो सटोरिया को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां उनके पास लाखों रुपए नगद बरामद कर जब्त किया गया।तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति तखतपुर नया बस स्टैड वेलकम गेट के पास सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रहे है।

इस सूचना पर थाना टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार छापामार कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति अभिषेक ठाकुर सट्टा खिलाते रंगे हाथो पकड़ा गया।जिनके पास से एक मोबाइल एवं नगदी रकम 185000/-रुपये एवं पेन कापी जिसमें सट्टा नंबर लिखा हुआ था उसे जब्त किया गया। पकडे गये सटोरिया के मेमोरेण्डम के आधार पर अपने साथी अस्मित गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा का काम करना पैसा का लाभ कमाना बताये जाने पर अस्मित गुप्ता को हिरासत मे लिया। सटोरियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराधकेे तहत विधिवत् कार्रवाई की गई है।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके, आरक्षक ओंकार राजपूत, कलेश्वर यादव, संतोष पोर्ते, राजकुमार , हरिश यादव, नरेश निराला का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button