केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं….. खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन का दिया संदेश….

बिलासपुर–आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

इस अवसर पर श्री साहू ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं तथा उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंत्री श्री साहू ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button