केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नरसिंहनाथ मेला समापन में की सहभागिता…..सांस्कृतिक एकता पर दिया जोर….

बिलासपुर–आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने ओडिशा के पाइकमाल, जिला बरगढ़ में आयोजित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के नरसिंहनाथ मेला के समापन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान नरसिंहनाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि नरसिंहनाथ मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, गहरी आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और लोकपरंपराओं को सहेजने एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की लोकपरंपराएं, मेलों और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करती हैं।

मंत्री श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करने का कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button