स्टार मल्टीवेंचर के सौजन्य से बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग का दूसरा दिन: वारियर्स और टाइगर ने दर्ज की शानदार जीत

बिलासपुर– स्टार मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड की स्पॉन्सरशिप में आयोजित बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग के दूसरे दिन (3 अक्टूबर 2026) रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह के बीच बिलासपुर वारियर्स और बिलासपुर टाइगर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।

बिलासपुर वारियर्स ने बिलासपुर चैम्पियन को 5-2 से हराया…..

दिन के तीसरे मुकाबले में बिलासपुर वारियर्स का सामना बिलासपुर चैम्पियन से हुआ। वारियर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और बिलासपुर चैम्पियन को 5-2 से पराजित किया।

  • मैन ऑफ द मैच: शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बिलासपुर वारियर्स के सुमित मिंज को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • मैच ऑफिशियल्स: इस मैच में निर्णायक की भूमिका हेमंत रजक और सौरभ सिंह ने निभाई। वहीं टेक्निकल टीम में निलेश रजक, जयश्री हमने, यासना परवीन, पूजा यादव और रितु भोसले शामिल रहे।

बिलासपुर टाइगर ने बिलासपुर स्ट्राइकर को दी मात

इससे पहले खेले गए दूसरे संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिलासपुर टाइगर और बिलासपुर स्ट्राइकर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः बिलासपुर टाइगर ने बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए बिलासपुर स्ट्राइकर को 5-2 के अंतर से हरा दिया।

  • मैन ऑफ द मैच: बिलासपुर टाइगर के सोनू निषाद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
  • मैच निर्णियक: इस मुकाबले में दामिनी सिंह और राहुल ने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली।

मुख्य अतिथि और गणमान्य जनों की उपस्थिति

मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई प्रमुख हस्तियां और अतिथि उपस्थित रहे:

  • मुख्य अतिथि: बिलासपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवा विशिष्ट अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, होटल इम्पीरियल से आशीष सिंह एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी विजय गुज्जर रहे।
  • स्पॉन्सर प्रतिनिधि: स्टार मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मिर्ज़ा नावेद बेग, सीईओ मिर्जा जुनैद बेग, मार्केटिंग हेड शेख अकरम और मिर्जा सुहैल बेग।

आयोजन समिति की मौजूदगी:
समारोह के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक मुस्ताकुद्दीन, अध्यक्ष शरद राजेश हेनरी, सचिव भुट्टो राज के साथ-साथ सदस्य श्री अफ़ाकुद्दीन, मिर्ज़ा फरीद बेग, सुलतानुद्दीन, सोनू सिंह,इस्तेफाक अली, हरि शंकर शाह, शेख सलीम, बल्लू भाई और महेश रजक सहित कई खेल प्रेमी व अतिथि उपस्थित रहे।

04.10.2026 को सुबह दो सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे………

पहला सेमी फाइनल सुबह 09.30 बजे
बिलासपुर वारियर्स
Vs
बिलासपुर स्ट्राइकर

दूसरा सेमी फाइनल सुबह 10.30 बजे
बिलासपुर टाइगर
Vs
बिलासपुर पैंथर

Related Articles

Back to top button