भाजपा के जेल भरो आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने क्या कहा-पढिये पूरी खबर

बिलासपुर-छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने भाजपा के जेल भरो आंदोलन को मुद्दा विहिन दूषित राजनीति बताते हुए कहा की क्रेन्द्र सरकार द्वारा जो रसोई गैस, पेट्रोल ङीजल, खाने का तेल, खाद् पदार्थो के दामो मे बेतहाशा वृध्दी की जा रही है ।बेरोजगारो को रोजगार नही मिल रहा है। किसानो के हित मे समर्थन मुल्य को लेकर अभी तक कोई कानुन नही बनाया गया है।

पुरे देश मे करीब 600 यात्री गाङीयो को बंद कर दिया गया। जैसे जनहित के मुद्दे पर भाजपा के नेताओ को जेल भरो आंदोलन धरना प्रदर्शन करनी चाहिए। प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल के कमान संभालने के बाद भाजपा के नेताओ के पास कोई मुद्दा नही रह गया है ।इस लिए उलजुलूल हरकत कर खबर मे बने रहना चाहते है। धरना प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ प्रदेश मे करोना कार्यकाल मे सभी पार्टीय के नेताओ को कार्यक्रमो के लिए अनुमति अनिवार्य रुप से लेना पङता था। अभी भी करोना महामारी पुर्ण रुप से खत्म नही हुई है। ऐसे मे कार्यक्रम की जानकारी सुरक्षा के रुप मे प्रशासन को दिया जाना कोई गलत तो नही है। रमन सिंह के कार्यकाल मे 15 वर्षो तक हम सभी काग्रेसीयो को धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्टर व एस ङी एम से अनुमति अनिवार्य रुप से लेनी पङती थी। अब भाजपा विपक्ष मे कानून कायदों के विपरीत चलना चाहती है।

Related Articles

Back to top button