पिता और पुत्र पर प्राणघातक हमला….आरोपी युवक पुलिस पकड़ से बाहर…..

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई जहां पर एक मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना जानलेवा हमले में बदल गई।जानकारी के अनुसार घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी इलाके की बताई जा रही है। जहां नारियल खरीदने को लेकर विवाद शुरू हुआ और खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्र पर धारदार कैची से हमला कर दिया। इस हमले में रूपेश केवट और उनके पिता मनहरण केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमले के बाद रूपेश केवट मेडिकल स्टोर के सामने बेहोशी की हालत मे खून से लथपथ मिला, जबकि मनहरण केवट की पीठ में वार करने से रक्त स्राव होता रहा। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर दोनों की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत नारियल खरीदने को लेकर हुई थी, जो बाद में बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है,और आरोपी की पातासजी की जा रही जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button