
राजीव मितान योजना में किए गए खर्च को लेकर भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने पत्र जारी कर जांच की मांग…..
बिलासपुर–भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राजीव मितान के नाम से हुए भ्रष्टाचार को लेकर पूर्ववर्ती सरकार को घेरा और राज्य की सुशासन वाली साय सरकार से इस मामले में आडिट रिपोर्ट सहित दी गई राशि की जांच करने की मांग की गई है।भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से शासन के शासकीय राशि का बंदरबांट 1 लाख रुपया प्रत्येक युवा क्लब को अघोषित तौर पर रंगोली कैरमबोर्ड अन्य गतिविधियां जो राजनीतिक रूप से जुड़े हुए लोगों को नगरी निकाय नगर पंचायत नगर पालिका जनपद जिला पंचायत पंच सरपंच शहर गांव गांव शासकीय राशि का उपयोग किस मद से आवंटन किया उस राशि का छत्तीसगढ़ के आम जनता को क्या लाभ हुआ आवंटित राशि के आहरण कर्ता किस उपयोग में इस राशि का संधारण किया छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला शहर गांव में कितने राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से राशि का आवंटन होकर उस राशि का सदुपयोग जनता के हित में हुआ और इसका लेखा-जोखा आय व्यय खर्च रजिस्टर्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट या शासकीय विभागों द्वारा कराया गया या नहीं इतनी बड़ी राशि आखिर किस उपयोग में लाई गई। किस मद से लाई गई और कहां खर्च की गई इन सब की जानकारी प्रत्येक जिला नगर पालिका नगर पंचायत नगर निगम जनपद जिला पंचायत से लेकर संबंधित विभाग की ऑडिट रिपोर्ट की जांच करने की मांग करता हूं ताकि शासकीय पैसों का जनता के हित में क्या उपयोग हुआ इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के आम जनमानस को मिलनी चाहिए, साथ ही यदि राशि का आवंटन विभागिय अधिकारियों के संज्ञान में हुआ और उसका उपयोग किस-किस अनुसार कार्यक्रमों में किया गया इन सब की जानकारी और जांच की जाए छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस कार्यकाल का एक और नया कारनामा सामने आएगा।
प्रतिलिपि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय। केंद्रीय नगरी विकास मंत्री तोखन साहू भारत सरकार।
विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन डॉक्टर रमन सिंह।
राज्यपाल रेमन डेका छत्तीसगढ़।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ शासन।
नगरी निकाय मंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ शासन।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ शासन।
विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल
विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक।
विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला
विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह ठाकुर
कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल।