
कोटा पुलिस की पहल: चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा में गठित हुई महिलाओं की चेतना समिति…. अपराध नियंत्रण में भागीदारी के लिए किया गया प्रोत्साहन….थाना प्रभारी ने किया वृक्षारोपण…..
बिलासपुर– कोटा थाना क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा की महिलाओं को संगठित करते हुए “ग्राम चेतना समिति” का गठन किया गया।इसके पूर्व पर्यावरण दिवस पर कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग थाना स्टाफ के साथ पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।जहां पर थाना प्रभारी ने स्टाफ के साथ पौधारोपण का कार्य किया।
यह पहल पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाई जा रही चेतना अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, अपराध की रोकथाम और जागरूकता में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में किया गया। मौके पर उपस्थित थाना कोटा प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा महिलाओं को आइडेंटिटी कार्ड वितरित कर चेतना समिति का विधिवत गठन किया गया।
इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि समिति के माध्यम से वे अपने गांव में अपराध की रोकथाम, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा , नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठा सकती हैं। साथ ही, पुलिस के साथ मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकती हैं।
कोटा पुलिस की यह पहल ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।