नशे में चूर रईसज़ादे का कहर….चौकीदार पर टूटा जुल्म…. रात में बना ‘दरिंदगी का सीन’!”

कोरबा/छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां एक रईसज़ादे की सनक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
मामला कोरबा के पुराना बस स्टैंड स्थित अनंत इमेजिन का है, जहां बीती रात करीब 1:45 बजे एक नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया।

आरोपी युवक की पहचान अंश अरोरा के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवक ने बिना किसी वजह के वहां तैनात बुजुर्ग चौकीदार को पहले गालियां दीं… और फिर उस पर बेरहमी से हमला कर दिया।
हद तो तब हो गई जब युवक ने चौकीदार के ऊपर शराब डालकर आग लगाने जैसी धमकी भी दी।
इस पूरी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
कोरबा, जिसे प्रदेश की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है… वहां इस तरह की वारदातें कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
अब देखना ये होगा कि पुलिस इस मामले में कब और कैसी कार्रवाई करती है… और क्या ऐसे रईसज़ादों पर लगाम कस पाएगी?

Related Articles

Back to top button