
श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा अशोक नगर बिरकोना रोड़ में प्याऊ घर का किया शुभारंभ….
बिलासपुर–अप्रैल,मई और जून में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा प्याऊ घर खोलने का निर्णय लिया गया।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकंडा श्रेत्र के अशोक नगर बीरकोना में प्याऊ घर का शुभारम्भ किया गया।इस प्याऊ घर की समस्त जवाबदारी और देखरेख राघव साहू और प्रदीप साहू दोनों के द्वारा किया जायेगा और लगातार मटके में पानी हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो,और जो प्यासे राहगीर हैं वे बिना पानी पिये वहां से वापस न जाएं,आप सब जानते हैं कि जल ही जीवन है और गर्मी में पानी की बहुत समस्या होती है। ऐसे में यदि प्यासे को ठंडा पानी मिलता है तो यह खुशी की बात है। इसीलिए प्याऊ घर की जरूरत गर्मी में पड़ती है, ऐसे में सभी पैसे से पानी बोतल खरीद सके ये भी संभव नही है ।ऑटो रिक्शा वाले लोगों या पैदल चलने वालों को इसकी ज्यादा जरूरत होती है।लगातार बाहर धूप में घूमते रहते हैं। जिसको देखते हुए फाउंडेशन ने इसका ध्यान रखा और बिरकोना मेन रोड में ठंडा जल घर खोला गया,फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला हमेशा अलग सोचते हैं,तभी लोग बड़ी तेजी से उनसे जुड़ रहे हैं,वे सभी वर्गों का सम्मान करते हैं,अधिकांश मजदूर उसी रोड से आते हैं,इसी को देखते हुए आज इस जल घर की शुरुआत की गई है।इसी कड़ी में उनके इस नेक सेवा कार्य को देखते हुए फाऊंडेशन के सदस्यों प्रदीप साहू और राघव साहू को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के समन्वयक टिकेश्वर साव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया और साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि चाहे कहीं भी प्याऊ घर खोले तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि प्रतिदिन साफ सफाई , नियमित तौर पर साफ पानी भरा एवं पूर्ण रूप से देख रेख होगा की नहीं इसका आकलन करना जरुरी है आज के इस शुभ अवसर पर फाउंडेशन के जो पदाधिकारी मौजूद थे उनके नाम हैं -गौरव शुक्ला, राघव साहू, , प्रदीप साहू, भारती साहू, सूरज साहू, टिकेश्वर शाव अभय दुबे लोग मौजूद थे!



